टोल गेट पर टाटा पंच में गाड़ी से जब्त किए गए 45 लाख रुपए के चांदी के जेवर

टोल गेट पर टाटा पंच में गाड़ी से जब्त किए गए 45 लाख रुपए के चांदी के जेवर

रामगढ़, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ रांची टोल गेट पर जांच के दौरान पुलिस ने एक टाटा पंच गाड़ी से 45 लाख रुपए के चांदी के जेवर बरामद किए हैं। मंगलवार के शाम स्टेटिक स्क्वाड टीम एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने जांच के दौरान टाटा पंच कार (जेएच 01 ईजेड 8704) से चांदी की सामग्री बरामद की है।

डीसी चंदन कुमार ने बताया कि बनखेता टोल गेट चेकनाका में जांच के दौरान एसएसटी एवम एफएसटी टीम को टाटा पंच गाड़ी में लगभग 45 लाख रुपये के चांदी की सामग्री 11 कार्टून में बंद मिला। गाड़ी के मालिक से पूछताछ की जा रही है, साथ ही उससे दस्तावेजों की मांग की गई है। फिलहाल सामग्री को रामगढ़ थाना में सुरक्षित रखवाया गया है। उक्त सामग्री की जांच के लिए आयकर विभाग एवम जीएसटी विभाग को सूचित किया गया है। उनके द्वारा जांच की जा रही है।

—————