बहू नें पैतृक घर में कर लिया कब्जा, पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार
बहू नें पैतृक घर में कर लिया कब्जा, पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार
जालौन, 20 अक्टूबर (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी गोविंद नारायण पुत्र सुखलाल ने अपने परिजनों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहू रोशनी देवी व बहू के घरवालों ने उनके पैतृक घर में कब्जा कर लिया है। जिसकी वजह से वह पत्नी सहित दर-दर की ठोंकरें खाने को मजबूर हैं।
मामले को गम्भीरता से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।गोविंद नारायण ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े लड़के मोनू कुमार और बहू रोशनी देवी में आपस में विवाद चल रहा है। बहू रोशनी ने उन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद बहू रोशनी देवी ने 25 फरवरी 2024 को घर में लड़ाई झगड़ा कर घर से सभी को निकाल दिया।
अब वह सब लोग बेघर हो गये हैं। गोविंदनारायण, उनकी पत्नी व दो बेटे अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। रोशनी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उनके घर में कब्जा कर लिया। बीती 28 अगस्त को जब गोविंदनारायण और उनका बेटा मोनू कुमार मोहल्ला उमरारखेरा स्थित अपने घर का हालचाल लेने जा रहा था। तो रोशनी, उसके पिता व भाई प्रेमचंद, धर्मेश व सर्वेश ने घर में घुसने से रोका। घर के सामान में तोड़फोड़ की। साथ ही कई जरूरी सामान अपने कब्जे में कर लिया है। घर में घुसने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। गोविंद नारायण ने बताया कि बहू रोशनी के भाई मैजिक संचालन करते हैं, जिससे वह दबंग है और धमकाते हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गम्भीरता से लेेते हुए मामले में न्याय दिलाने की बात कही।









