मनोज स्वर्गियारी बने बोकारो के एसपी
मनोज स्वर्गियारी बने बोकारो के एसपी
रांची, 15 अक्टूबर( हि.स.)। राज्य सरकार ने 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को बोकारो का एसपी बनाया है। वर्तमान में मनोज स्वर्गीयारी रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित थे। पिछले कई दिनों से बीमारी के वजह से लंबी छुट्टी पर गए बोकारो एसपी का पद प्रभार में चल रहा था। बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित पूज्य प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
—————









