सात स्थाई वारंटी दाे लाख का इनामी एक नक्सली  गिरफ्तार

सात स्थाई वारंटी दाे लाख का इनामी एक नक्सली  गिरफ्तार

बीजापुर, 9 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा पुसबाका एवं गगनपल्ली के मध्य जंगल से जगरगुण्डा एरिया कमेटी के पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का दाे लाख रुपये के इनामी नक्सली मड़कम शंकर ऊर्फ शंकरैया पिता हिरमा ऊर्फ हिड़मा उम्र 35 वर्ष निवासी गगनपल्ली थाना बासागुड़ा को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार काे कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली मड़कम शंकर ऊर्फ शंकरैया थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत निम्न घटनाओं में शामिल था, जिसमें 9 नवंबर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र नक्सलियों के प्रेशर आईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये, 27 अप्रेल 2016 को चुटवाही और गुण्डम के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने में शामिल था, 7 नवंबर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम-बुडगीचेरू के मध्य पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने में शामिल था, 27 फरवरी 2020 को मण्डीमरका एवं तर्रेम के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था।, 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने में शामिल था, पकड़े गये माओवादी के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में 7 स्थाई वारंट भी लंबित है। थाना बासागुड़ा में उक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई उपरान्त आज बुधवार काे न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

—————