भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास में दिखी दोनों देशों की प्रतिबद्धता

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास में दिखी दोनों देशों की प्रतिबद्धता

देहरादून, 6 अक्टूबर (हि.स.)। भारत-कजाकिस्तान संयुक्त अभ्यास काज़िंद के तहत भारतीय दल के सैनिकों ने हथियार व उपकरण प्रदर्शन के दौरान कजाकिस्तान दल के सैनिकों के साथ अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किया। अभ्यास के दौरान परिचालन कार्य के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई, जिसमें हथियारों के गहन प्रशिक्षण सत्र और विभिन्न प्रकार की सामरिक फायरिंग का अभ्यास शामिल रहा।

संयुक्त सैन्य अभ्यास के आठवां संस्करण 30 सितंबर से सूर्या फॉरेन ट्रेनिंग नोड औली उत्तराखंड में चल रहा है। 120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट कर रही है। भारतीय वायु सेना के साथ सहायक शस्त्र और सेवाकर्मी भी इसमें भाग ले रहे हैं। इस संयुक्त अभ्यास में उप पारंपरिक संचालन करने के दौरान हथियारों व उपकरणों का प्रदर्शन, हथियारों का संचालन और उसके बाद सैनिकों के लिए फायरिंग का आयोजन किया गया।

उल्लेखानीय है कि दाेनाें देशाें के बीच अभ्यास काज़िंद 2024 का उद्देश्य आपस में तालमेल और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने व क्लोज क्वार्टर बैटल में सामरिक सुस्पष्टता सुनिश्चित करना है।