जमीन विवाद में मारपीट के आरोपित पिता-पुत्र आठ वर्ष बाद गिरफ्तार

जमीन विवाद में मारपीट के आरोपित पिता-पुत्र आठ वर्ष बाद गिरफ्तार

पलामू, 26 सितंबर (हि.स.)। जिले की तरहसी थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट के आरोपित पिता-पुत्र को 8 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों वर्ष 2016 से फरार चल रहे थे। उनकी पहचान 75 वर्षीय पूरन यादव और 43 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। दोनों मंझौली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सदर कोर्ट पलामू से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

थाना प्रभारी नीरज कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मनिंद्र कुमार शर्मा ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को दोनों पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मंझौली गांव के जगनारायण यादव ने कांड संख्या 57/16 धारा 341, 323, 324, 307, 379, 504, 506/34 भादवि के तहत 24 अक्टूबर, 2016 को प्राथमिक की दर्ज को कराई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

—————