जयंती पर याद किए गए भाकपा नेता एबी वर्धन
जयंती पर याद किए गए भाकपा नेता एबी वर्धन
रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एबी वर्धन की 100वीं जयंती पर बुधवार को भाकपा राज्य कार्यालय में उन्हें याद किया गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि वर्धन ने किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान के हक एवं अधिकार के लिए पूरे जीवन को समर्पित कर दिया। दो जनवरी, 2016 को उनका निधन हो गया। आज पूरे देश में उनकी जयंती पर उनके बताएं रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया गया। मेहता ने कहा कि वर्धन को झारखंड से काफी लगाव था। वे झारखंड के जल, जंगल जमीन की लड़ाई करने के लिए जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में आदिवासी महासभा का गठन किया गया था। आज जब देश में सांप्रदायिक शक्तियां सिर उठाकर बोल रही हैं तो वर्धन जैसे मार्क्सवादी चिंतक की जरूरत महसूस होने लगी है।
वर्धन वामपंथ के बड़े नेताओं में से एक थे।
इस मौके पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक, लखन लाल महतो, जैनेंद्र कुमार भंते, अजय कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, किरण कुमारी, अजहर हुसैन, डॉ जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————









