महिला का गला दबाकर हत्या करने वाला फरार आराेपित गिरफ्तार

महिला का गला दबाकर हत्या करने वाला फरार आराेपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। जिले के थाना करपावंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरेठा में म‍िले शव के हत्‍यारोप‍ित को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर शन‍िवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर जेल भेज द‍िया गया है।

जानकारी के अनुसार अरूण पाण्डे के खेत मेड पर एक महिला का शव पड़ा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना करपावंड पुलिस मौके में जाकर शव की पहचान कर मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। सम्पूर्ण जांच से मृतिका प्रमिला उर्फ केंदे पिता घोलू भतरा, उम्र 30 साल की मौत गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से थाना करपावंड के अपराध क्र. 44/2024 धारा-103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। प्रकरण के फरार आरोपित जागेश्वर कश्यप उर्फ छोटू पिता भादूराम कश्यप निवासी उसरी थाना बस्तर जिला बस्तर हाल मरेठा पटेल पारा थाना करपावंड की पता तलाश गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी करपावंड की टीम फरार आरोपि‍त जागेश्वर कश्यप उर्फ छोटू को पकड़कर हिरासत में लिया गया। आरोपित से पूछताछ करने पर 14 सितंबर 2024 की रात्रि में मृतिका प्रमिला की हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपित जागेश्वर कश्यप उर्फ छोटू को गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल करवाया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक भोजकुमार गुप्ता, निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि इंदु शर्मा उपनिरीक्षक हरिश्चंद निषाद, सउनि-टिंगालीराम कश्यप, सउनि सुखनाथ दीवान, प्र.आर- 996 विनोद नेताम, म.प्र.आर 1070 प्रियंका भारद्वाज, आर- 683 निरजन महान्दी, आर-796 सुनील बघेल, आर 2 रियाज मोहम्मद का याेगदान रहा।

—————