श्रीराम जन्मभूमि से पहुंचे अक्षत, शोभायात्रा निकाल कर घर-घर बांटे

गोपेश्वर, 03 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से मंदिर में पूजित अक्षत के देवाल पहुंचने पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अयोध्या से पहुंचे अक्षय और निमंत्रण पत्रों को घर-घर वितरण किया गया है। जय सीताराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

बुधवार को अयोध्या राम मंदिर से पूजित अक्षत देवाल बाजार में पहुंचे। स्वागत में खड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, सरस्वती विद्या मंदिर और भाजपा ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना की गई। अयोध्या से आए अक्षत और 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर आने का निमंत्रण पत्र घर-घर दिए गए।

विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक गणेश मिश्रा ने बताया है कि विकास खंड के चारों मंडलों में पूजित अक्षतों और अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र 15 जनवरी तक घर-घर पहुंचा जा रहा है।

शोभायात्रा में अक्षत विवरण खंड प्रमुख, सुरेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, पुष्कर बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, लीला राम, कार्यक्रम संयोजक सुरेश पयाल, सोवन खत्री, मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा आदि शामिल थे।