सूक्ष्म बीमा अभियान के तहत समिति अब तक ढाई लाख लोगों तक पहुंच बनाने में रही सफल: हेमंतराज वैद्य
मंडी, 02 नवंबर । मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष हेमंतराज वैद्य ने कहा कि सुक्ष्म बीमा योजना के तहत वर्ष 2026-27 का 5900 पॉलिसी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते 31 अक्तूबर 2026 तक 2523 पालिसियां शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि मंडी साक्षरता एवं जनविकास समिति सुक्ष्म बीमा में बेहतर कार्य करते हुए देश में अव्वल रही है। उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू और हमीरपुर जिला में समिति के कार्यकर्ताओं ने करीब ढाई लाख लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। वे सोमवार को समिति कार्यालय सौलीखड्ड में साक्षरता कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक काे संबोधित कर रहे थे। जिसमें समिति के लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।










