shiva-sharma-murder-shradha-dubey-jailed

शिवा शर्मा हत्याकांड : मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपित 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये

लखनऊ, 22 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को काेर्ट के आदेश पर गुरुवार काे दस दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लखनऊ में न्यायालय में पेश करने से पहले हजरतगंज कोतवाली से सिविल अस्पताल ले जाकर इन तीनों आरोपितों की मेडिकल जांच करायी गयी। पुलिस अब न्यायिक हिरासत के बाद इस हत्याकांड से जुडे़ कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगायेगी।

इसके पहले मंगलवार को नागपुर में गिरफ्तार किये गये इन तीनों आरोपितों मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को लेकर पुलिस लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंची। यहां शिवा शर्मा हत्याकांड के बारे में पूछताछ की गयी। इसके बाद तीनों आराेपिताे का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया और इसके बाद सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। काेर्ट ने दलीलें सुनने के बाद तीनाें आराेपिताें काे दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

इस दाैरान हजरतगंज काेतवाली से लेकर सिविल अस्पताल और न्यायालय तक पुलिस व्यवस्था सख्त रही। पेशी पर ले जाते समय मीडिया ने श्रद्धा दुबे से बात करने की काेशिश भी की लेकिन उसने बात नहीं की। इन तीनों आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हजरतगंज थाने में श्रद्धा, रश्मि, दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।