समान कार्य समान वेतन पर रेखा गुप्ता ने जताया आभार
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एमसीडी के एटीएस (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के लिए आयोजित एक विशेष धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ के निर्णय पर आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सरकार द्वारा ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ सुनिश्चित करने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिससे राजधानी के लगभग चार हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों, उनके हितों और समग्र कल्याण की रक्षा करने के प्रति सरकार की अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पूरी दृढ़ता के साथ दोहराया।
इस निर्णय से एमसीडी के एटीएस (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।










