kunal-from-moradabd-won-silver

मुरादाबाद के कुणाल सिंह ने 70वीं प्रदेशीय वुशु प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

मुरादाबाद, प1 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में 23 से 30 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय वुशु प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले के कुणाल सिंह ने रजत पदक हासिल किया। कुणाल ने अंडर-19 के 80 किलोग्राम से कम भारवर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

गुरुवार को मुरादाबाद लौटने पर कुणाल को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक और मुरादाबाद वुशु संघ के सचिव आशय वर्मा ने पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दोनों पदाधिकारियों ने कुणाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।