------------------------

इतिहास के पन्नों में 21 सितंबर : बहुत याद आते हैं बिना ऑक्सीजन एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले आंग रीता शेरपा

वर्ष 2020 में नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही आंग रीता शेरपा का निधन हो गया। उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर बिना कृत्रिम ऑक्सीजन के 10 बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए जाना जाता है।

आंग रीता शेरपा ने 1980 से 1996 के बीच एवरेस्ट पर 10 सफल आरोहण किए। उनके इस असाधारण रिकॉर्ड के कारण उन्हें ‘स्नो लेपर्ड’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी अधिकांश एवरेस्ट चढ़ाइयां बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के कीं, जो पर्वतारोहण के लिहाज से बेहद कठिन उपलब्धि मानी जाती है।

उनकी उपलब्धियों ने नेपाल के पर्वतारोहण जगत में उन्हें विशेष पहचान दिलाई। आंग रीता ने हिमालय में कई अभियानों में हिस्सा लिया और दुनिया भर के पर्वतारोहियों के बीच अपनी अलग प्रतिष्ठा बनाई।

उनका निधन 21 सितंबर 2020 को काठमांडू में हुआ। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन को नेपाल के पर्वतारोहण जगत के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला।

1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू।

1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।

1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत।

1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।

1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत।

1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की।

1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1979 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों की मुलाकात के लिए अपनी सीमाएं खोली।

1991 – आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।

2001 – अफग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

2020 – दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

जन्म

1866 – हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार।

1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

1895 – अजरा – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।

1914 – भोला पासवान शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

1929 – जीतेंद्र अभिषेकी – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।

1939 – स्वामी अग्निवेश – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।

1954 – शिंजो अबे – दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।

1968 – महेन्द्र मुंजापारा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1977 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री।

1991 – दीपिका पल्लीकल – भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।

निधन

1743 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।

2021 – रामानुज प्रसाद सिंह – आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।

2022 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।

महत्वपूर्ण अवसर

– अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस।

– विश्व अल्जाइमर दिवस।

– विश्व आभार दिवस।