हिसार : बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : डॉ. अरविंद शर्मा
की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी को मजबूत आधार देता है।
डॉ. शर्मा ने मंगलवार काे कहा कि कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि वर्षभर जनता
के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा
कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक
पहुंचाना कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों
की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के साथ जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर
उनका समाधान करवाने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
टिफिन बैठक में कैबिनेट मंत्री ने शक्ति केंद्र प्रमुखों से उनके क्षेत्रों
में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने
कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी और आमजन के बीच सेतु का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं
का जनता से जितना मजबूत संपर्क होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा।
बैठक के दौरान डॉ. शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनके टिफिन
भी साझा किए। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक का उद्देश्य केवल संगठनात्मक चर्चा करना नहीं,
बल्कि नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध मजबूत करना भी है।
सीधे संवाद से कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सामने आते हैं तथा संगठन को नई ऊर्जा
मिलती है।
विधायक रणधीर पनिहार ने हलके में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया
और कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह से पार्टी की मजबूती के लिए काम
कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां
निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की सेवा और संगठन की मजबूती भाजपा की प्राथमिकता
है।
बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, मनदीप मलिक, भूप सिंह,
पीयूष मेहता, सरजीत, जगदीश, विकास, विजेंद्र शमशेर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









