swimmers-from-moradabad-won-14

मुरादाबाद के तैराकों ने जीते 14 पदक

मुरादाबाद, 05 अगस्त । आईआईएमटी मेरठ यूनिवर्सिटी में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तैराकी चैंपियनशिप में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल मुरादाबाद के तैराकों ने चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

अंडर-17 वर्ग में ओम वर्धन ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। साथ ही चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी कांस्य पदक हासिल किया। इसी रिले में कौस्तुभ गुप्ता, शौर्य और विराट ने भी अहम योगदान देते हुए कांस्य पदक जीता। अंडर-11 वर्ग में बलदेव ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर आईएम में रजत, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता, जबकि चार गुणा 50 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसमें माधव गुप्ता, रेयांश और अथर्व ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन घावरी ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है। कोच रवि कुमार शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

————–