फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर मितव्ययिता अपनाएं : सतपाल महाराज
देहरादून, 06 अप्रैल । उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हुए मितव्ययिता अपनाने के निर्देश दिए हैं।सतपाल महाराज ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध का प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से पड़ रहा है। कीमतों में उतार-चढ़ाव,आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।मंत्री ने कहा कि अपने अधीनस्थ विभागों को निर्देशित किया कि जहां भी अनावश्यक खर्च हो रहा है, उसे तत्काल रोका जाए और केवल आवश्यक कार्यों पर ही व्यय को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सादगी और समझदारी से कार्य करना जरूरी है। व्यक्तिगत, पारिवारिक और संस्थागत स्तर पर मितव्ययिता अपनाकर आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा सकता है।
—









