महिला की रिपाेर्ट दर्ज न करने भाेजपुर थाना प्रभारी निलंबित, चार थाना प्रभारियों के तबादले
गाजियाबाद, 05 अप्रैल । पारिवारिक विवाद में महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नही करने पर पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने रविवार को भोजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही महिला अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाध्यक्ष सरिता मलिक को भी हटा दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने भोजपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह बालियान को दी है। क्रॉसिंग थानाध्यक्ष के पद पर श्वेता सिंह को भेजा गया है। वेव सिटी थानाध्यक्ष सर्वेश पाल को एएचटीयू प्रभारी बनाया गया है। वेव सिटी थाने का चार्ज दारोगा मानवेंद्र सिंह को दिया गया है। ट्रोनिका सिटी इंचार्ज मनोज कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनकी जगह प्रभु दयाल को ट्रोनिका सिटी का थाना इंचार्ज बनाया गया है।









