मॉडलशॉप में लगी आग, जनहानि की सूचना नहीं
प्रयागराज, 20 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्रिका चौराहे के समीप स्थित एक दुकान में सोमवार भोर में आग लगा गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव ने बताया कि सोमवार भोर में पत्रिका चौराहे के समीप स्थित एक माडल शाप में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिर भी स्पष्ट कारण जानने के लिए अग्नि शमन विभाग अभी जांच कर रहा है। आग से जनहानि की सूचना नहीं है।









