हिसार : लुवास विद्यार्थियों ने जिला युवा महोत्सव 2025 में लहराया परचम

के विद्यार्थियों ने जिला युवा महोत्सव 2025 में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह

से सबका मन मोह लिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्रों ने

विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक

पुरस्कार अपने नाम किए।

इस दौरान हुई कविता लेखन में विनय यादव ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर

प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तरुण कादयान ने प्रभावशाली वक्तृत्व

के बल पर प्रथम स्थान, जबकि खुशी मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान

प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में डॉ. रेमन मोर ने अपनी कल्पनाशीलता और लेखन

शैली से द्वितीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में लुवास की टीम ने हरियाणवी

संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग

प्रतियोगिता में शिवम सोनी ने अपनी रचनात्मकता से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग और सह छात्र कल्याण

निदेशक (जनरल) डॉ. दिव्या अग्निहोत्री का मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा। उनके निर्देशन

और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर कॉन्टिंजेंट इंचार्ज के रूप में डॉ. मान सिंह और डॉ. ज्योत्सना

ख्यालिया विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे दल का उत्साहवर्धन किया।

छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. विशाल शर्मा (अध्यक्ष, साहित्यिक क्लब),

डॉ. ऋचा (अध्यक्ष, फाइन आर्ट्स क्लब) और डॉ. मान सिंह (अध्यक्ष, संगीत एवं नृत्य क्लब)

ने प्रशिक्षित किया। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि लुवास न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता

में अग्रणी है, बल्कि सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक गतिविधियों में भी निरंतर प्रगति

कर रहा है।

इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग ने विद्यार्थियों को बधाई

देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने जिस समर्पण, अनुशासन और प्रतिभा के साथ प्रदर्शन

किया है, वह विश्वविद्यालय की समग्र विकास भावना को दर्शाता है। लुवास के छात्र न केवल

अकादमिक रूप से सक्षम हैं, बल्कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी पहचान

बना रहे हैं

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि लुवास

परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय के समर्पित

शिक्षकों और मार्गदर्शकों की मेहनत का परिणाम है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ नीलेश सिंधु

ने कहा की ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं

और इसके लिए जिला प्रशासन और जिला युवा महोत्सव के आयोजक बधाई के पात्र हैं।