सतत जल समाधान को लेकर आईआईटी रुड़की व मैत्री एक्वाटेक के बीच एमओयू
इस साझेदारी में विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित टीम शामिल है, जिसमें प्रो. के.के. पंत (निदेशक, आईआईटी रुड़की), प्रो. थंगा राज चेलिया (एचओडी, डब्ल्यूआरडीएम, आईआईटी रुड़की), प्रो. एम.एल. कंसल, प्रोफेसर, डब्ल्यूआरडीएंडएम, प्रो. के.एस. कासिवनाथन, डब्ल्यूआरडीएंडएम, आईआईटी रुड़की, एवं मैत्री एक्वाटेक के विशेषज्ञों के साथ-साथ कैप्टन के.के. शर्मा (ईवीपी) व पवन बोरले (सह-संस्थापक) शामिल हैं।
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा यह सहयोग अत्याधुनिक अनुसंधान को समाज के लिए व्यावहारिक समाधानों में बदलने की आईआईटी रुड़की की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैत्री एक्वाटेक के कार्यकारी उपाध्यक्ष, कैप्टन के.के. शर्मा ने कहा आईआईटी रुड़की के साथ साझेदारी हमें अपनी एडब्ल्यूजी तकनीक को शोध-आधारित अंतर्दृष्टि के साथ एकीकृत करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे अधिक कुशल, टिकाऊ एवं सामाजिक रूप से प्रभावशाली जल समाधान सुनिश्चित होते हैं।
यह पहल भारत के राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति अभियान एवं सतत जल प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले अन्य सरकारी कार्यक्रमों का समर्थन करती है। यह समझौता ज्ञापन आईआईटी रुड़की एवं मैत्री एक्वाटेक को अनुसंधान-आधारित, प्रभाव-संचालित जल नवाचार में अग्रणी स्थान पर रखता है, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को जोड़ता है। यह दर्शाता है कि कैसे शैक्षणिक संस्थान एवं उद्योग साझेदार मिलकर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक स्थिरता चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं, और भारत और उसके बाहर वर्तमान और भविष्य की जल आवश्यकताओं के लिए व्यापक समाधान प्रदान कर सकते हैं।









