ईसीबी और एनआईईएलआईटी के बीच ऐतिहासिक एमओयू : तकनीकी शिक्षा में नया अध्याय
इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-गवर्नेंस और हार्डवेयर डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियाँ संचालित करेंगे।
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ ने कहा कि यह सहयोग छात्रों को थ्योरी से आगे बढ़कर लर्न बाय डूइंग (करते हुए सीखने) की संस्कृति देगा। वहीं एनआईईएलआईटी बीकानेर के डायरेक्टर जे. मोहन कोली ने इसे स्थानीय प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास बताया। इस अवसर औऱ ई आई सी ई विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा भारद्वाज, इनोवाशन सेल के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल राज चौधरी, डॉ. ऋतुराज सोनी आदि उपस्थित रहे।
यह एमओयू भारत सरकार के डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया अभियानों की भावना को साकार करता है। ईसीबी और एनआईईएलआईटी बीकानेर के इस संयुक्त प्रयास से न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों को एक नई दिशा मिलेगी। यह सहयोग आने वाले वर्षों में तकनीकी आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।









