एसआईआर और कथित वोट चोरी के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
विरोध प्रदर्शन के दौरान वरुण चौधरी ने चुनाव आयोग पर कथित वोटचोरी में खुलकर मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरा नाम ‘इलेक्शन्स कम्प्रोमाइज्ड’ हो गया है। चुनाव आयोग को विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग मानते हुए तुरंत निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव बहाल करने चाहिए।
उन्होंने चुनाव आयोग पर सच छुपाने, संविधान को कमजोर करने और जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट से डिजिटल मतदाता सूची क्यों हटा दी गई? वह डिजिटल वोटर रोल क्यों नहीं साझा कर सकता? हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि उनकी जवाबदेही जनता के प्रति है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो एनएसयूआई देशव्यापी आंदोलन करेगा।









