चलती ट्रेनों में गांजा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि टीम मंगलवार को स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी, तभी मालगोदाम के पास संदिग्ध गतिविधि में लिप्त चार लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी छत्तीसगढ़ से गांजा खरीदकर लाते थे और बैग में रखकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों को बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सिराजुद्दीन (हुसैनिया मोहल्ला, मौदहा, हमीरपुर),उसकी पत्नी रूबी बानो,आशीष त्रिपाठी (नहरा गांव, सरधुआ थाना, चित्रकूट) और
सनी यादव (गुमानगंज, नरैनी, बांदा) के रूप में हुई।
गिरफ्तारी टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, राजू, अभिषेक बाबू, कामता सिंह, अंकित यादव, महिला आरक्षी शाहिदा कौसर, तथा आरपीएफ के एसआई विक्टर लाकरा, राजाराम यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।









