बरेका टैगोर पार्क में चला मेगा श्रमदान, महाप्रबंधक ने हिस्सा लेते हुए हरित भविष्य का दिया संदेश
महाप्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि बरेका का लक्ष्य सिर्फ कार्यस्थल की सफाई नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बनना है, जिससे स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का सपना साकार हो। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्क और आसपास के क्षेत्रों की बेहतर सफाई करना था, बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। अभियान में मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, सदस्य कर्मचारी परिषद अमित कुमार आदि ने भागीदारी की।









