स्वास्थ्य मंत्री एमपी एमएलए कोर्ट में हुए प्रस्तुत
स्वास्थ्य मंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वहीं एमपी-एमएलए के विशेष अदालत में स्वास्थ्य मंत्री एसटी-एससी एक्ट से जुडे मामले में प्रस्तुत हुए। मंत्री पर जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान धरना प्रदर्शन करने वाली महिला से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मामले में पीड़िता सुशीला देवी ने मामला दर्ज कराया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर दो मार्च 2023 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।









