धर्मशाला में 8.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान धर्मशाला पुलिस ने उक्त तीन युवकों से हेरोइन बरामद की। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार करके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम आगे भी जारी रहेगी।