फतेहपुर जिले में बाढ़ से 11 गांव के 208 परिवार व 1115 आबादी प्रभावित

सदर तहसील में 02 परिवार, राहत शिविर ललौली इंटर कॉलेज में 58 परिवार, तहसील बिन्दकी में 02 परिवार के 12 व्यक्ति बाढ़ राहत शिविर पंचायत भवन ककोरा एवं तहसील खागा के 02 परिवार के 15 व्यक्ति बाढ़ राहत शिविर पंचायत भवन महावतपुर असहट में शरण लिये हुये हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी शौचालय, पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टैंकर व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गयी है। तहसील सदर के अन्तर्गत उरौली, देवलांन, लिलरा, सेवरामऊ, गोकन, गढ़ी, लमेहटा व ओती ग्राम में बाढ़ से आबादी प्रभावित नही हैं।

समस्त बाढ़ राहत शिविरों की निगरानी जिलाधिकारी के निर्देश में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा किया जा रहा है। ललौली इंटर कालेज में स्थापित बाढ़ चौकी में पी.ए.सी बाढ़ की टीम., पुलिस विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग एवं विकास विभाग की टीम रात्रि निवास भी कर रही है। बाढ़ शिविरों को मक्खी व मच्छर से बचाव के लिए नियमित छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक 122 रोगियों का उपचार किया गया है, आज कुल क्लोरीन टैबलेट 712 एवं ओआरएस पैकेट का वितरण 738 किया है। पशुपालन विभाग द्वारा आज तक कुल 488 पशुओं का उपचार किया गया तथा बाढ़ से प्रभावित पशुओं हेतु 11 कुन्तल भूसा का वितरण भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज की तिथि तक बाढ़ से जनहानि व पशुहानि की सूचना शून्य है, जलस्तर कम होने पर तत्काल फसल क्षति का आंकलन कराया जायेगा।