सिरसा: दो तस्कर गिरफ्तार, 21 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद

एक अन्य मामले में पुलिस ने अनाजमंडी बणी के समीप एक व्यक्ति को 11 किलो 350 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकरलाल निवासी गांव गिलवाला, हाल किराएदार बणी बताया। आरोपी के पास मौजूद थैले की जांच करने पर उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ कर चूरापोस्त तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।