शिवगंगा सरोवर में लेजर शो के माध्यम से दिखाया जा रहा है बाबा मंदिर से जुड़ा इतिहास
आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ मेले में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा इस कड़ी में शिवगंगा सरोवर में वाटर प्रोजेक्टर की ओर से बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास के साथ-साथ बाबा मंदिर, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़े इतिहास को दर्शाया जा रहा है। इस औलोकीक लेजर शो का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है, जिसका आनंद संध्या बेला में देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु ले रहे हैं।









