नई बसें तो मिली, पर चालक-परिचालक के बगैर चलें कैसे?
यहां तक की दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन भी धरमघर से न कराकर जिला मुख्यालय से किया जा रहा है। जिले के आंतरिक रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों को सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में एआरएम नरेंद्र गौतम ने कहा कि चालक परिचालकों की कमी के संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। चालक-परिचालक उपलब्ध होने के बाद और सेवाओं का संचालन किया जाएगा।









