ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से जयपुर में बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल
ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से जयपुर में बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल
जयपुर, 17 जून (हि.स.)। ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध और खराब मौसम की वजह से जयपुर एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया है। मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दो इंटरनेशनल फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। इसकी वजह से पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। इनमें शारजाह और दुबई जाने वाली दो इंटरनेशनल शामिल है।
दरअसल, ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के चलते एयर स्पेस बंद है। इसकी वजह से अरब देशों को तरफ जाने वाली फ्लाइट्स के संचालन पर व्यापक असर नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह एयर अरेबिया की फ्लाइट जी9 – 436 अपने निर्धारित वक्त 4 बजकर 45 मिनट पर जयपुर से एयर स्पेस बंद होने की वजह से उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद 5 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट ने शारजाह के लिए टेक ऑफ किया। इसी तरह स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट एसजी – 57 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। ऐसे में इस फ्लाइट ने लगभग 4 घंटे बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही कुल्लू में मौसम खराब होने की वजह से अलाइंस एयर लाइंस की फ्लाइट 9आई – 805 भी अपने निर्धारित वक्त सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर कल्लू के लिए उड़ान नहीं भर पाई है।
—————









