लक्ष्मी नारायण स्कूल में योग पर कार्यशाला का आयोजन
लक्ष्मी नारायण स्कूल में योग पर कार्यशाला का आयोजन
खूंटी, 21 जून (हि.स.)। योग दिवस के अवसर पर शनिवार को मुरहू के लक्ष्मी नारायण प्लस 2 उच्च विद्यालय में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि और बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि योग को हमसभी को अपने जीवन का एक अंग बनाना चाहिए।
स्वस्थ शरीर ही निरोग जीवन का आधार है। आज का स्वस्थ युवा ही हमारे स्वास्थ भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व मना रहा है और इसका नेतृत्व हमारा भारत देश कर रहा है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है।
विद्यालय के प्रचार्य प्रमोद कुमार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी, महेश चौधरी, देवमन पूर्ति, पूर्व मुखिया गौतम मुंडू सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
—————









