अंतर्राष्ट्रीय याेग दिवस पर चित्रकोट जलप्रपात के प्रांगण में 200 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने किया याेग
अंतर्राष्ट्रीय याेग दिवस पर चित्रकोट जलप्रपात के प्रांगण में 200 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने किया याेग
जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। जिले में तैनात दक्षिण क्षेत्र के एनसीसी समूह रायपुर की विभिन्न इकाइयों के एनसीसी कैडेट्स आज अंतर्राष्ट्रीय याेग दिवस पर चित्रकोट जलप्रपात के प्रांगण में चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया। इस वर्ष “योगा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” के प्रस्ताव के साथ आयोजित किया गया था एवं एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ महिलाओं की ताकत की थीम पर 200 से अधिक एनसीसी कैडेट्स, गर्ल कैडेट्स द्वारा शत प्रतिशत भागीदारी के साथ, चित्रकूट के प्राकृतिक वैभव के बीच विभिन्न योग आसन किया।
पतंजली योग संस्थान के योग गुरुओं में छत्तीसगढ़ प्रमुख मनाेज पानीग्राही के द्वारा संपूर्ण याेग के सत्र काे संपन्न करवाया। इस दाैरान भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन किया, बल्कि “योग के लिए योगा” की राष्ट्रीय भावना को भी प्रतिध्वनित किया, जिसमें युवा महिलाओं को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और आत्म-जागरूकता के साथ नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ नेतृत्व वाले सत्र, उन्नत योग अनुक्रमों का प्रदर्शन और वरिष्ठ एनसीसी अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य में स्थानीय चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल मुख्य आतिथि के रूप में शामिल हुए। चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल ने जीवन में योग को शामिल करने के लिए कैडेटों को प्रेरित किया गया।
—————









