मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा पं. माधवराव सप्रे काे जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा पं. माधवराव सप्रे काे जयंती पर किया नमन
भाेपाल, 19 जून (हि.स.)। राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माधवराव सप्रे की आज गुरुवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने पं. माधवराव सप्रे काे जयंती पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा मध्यप्रदेश की माटी के गौरव, हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा, स्वतंत्रता सेनानी पं. माधवराव सप्रे जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।सप्रे जी की कृति ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ हिंदी की पहली कहानी है, जिसने साहित्य जगत को नई दिशा दी। मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ के प्रकाशन के साथ हिंद केसरी और कर्मवीर के लिए समर्पण से पत्रकारिता जगत की अमूल्य सेवा की। आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
बता दें कि पं.माधवरावसप्रे का जन्म 19 जून 1871 को दमोह जिले के पथरिया में हुआ था। उनका कृतित्व बहु-आयामी था। देश के लिये उनका योगदान असाधारण और कालजयी है। उन्होंने कई अंग्रेजी शब्दों के लिए हिन्दी के शब्द गढ़े। वर्ष 1905 में उनके “हिन्दी विज्ञान कोश” का प्रकाशन हुआ। माधवराव सप्रे ने वैचारिक सामाजिक क्रांति की अलख जगाने का काम किया। उनका अवसान 23 अप्रैल 1926 को हुआ। उनको समर्पित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय भोपाल में संचालित है।
—————









