सेवा भारती के सचिव और पत्रकार आलोक सिन्हा का निधन
सेवा भारती के सचिव और पत्रकार आलोक सिन्हा का निधन
कोडरमा, 4 मई (हि.स.)। सेवा भारती के सचिव और झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े 49 वर्षीय आलोक सिन्हा का हृदय गति रुक जाने से शनिवार की रात निधन हो गया।
वे पिछले एक दशक से विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ पत्रकारिता से जुड़े थे। उनके असामायिक निधन पर समाज के हर तबका में शोक की लहर देखने को मिली।
उल्लेखनीय है कि आलोक सिन्हा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व नगर मंत्री, प्राथमिक विद्यालय असनाबाद के पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलावा उनके छात्र जीवन के सभी पूर्व छात्र मर्माहित है । अंत्येष्टि के समय इनके शिक्षा के लगभग सारे मित्र उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल, श्याम मित्र, मंडल श्याम शरण में आजा रे श्याम सेवा मंडल, पतंजलि परिवार मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा, ओम संकीर्तन मंडल, रोटरी क्लब, गायत्री परिवार सहित अन्य लोगों ने संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव समीर, रमेश हर्षधर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
बीएसपीएस ने शोक व्यक्त किया
जेजेए के जिलाध्यक्ष आलोक सिन्हा के निधन पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय, संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन, महासचिव डॉ नवीन आनंद, एस एस नसरीन, उत्तराखंड के गिरधर शर्मा, केरल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश एस. उन्नीथन, आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा, पी. थंगमणि, श्रीकांत कानिटकर , रोमा मल्होत्रा, संयुक्त सचिव शिबू निगम ने गहरा शोक जताया है।
—————









