श्याम मंदिर में हुआ 152वां सुंदरकांड का पाठ
श्याम मंदिर में हुआ 152वां सुंदरकांड का पाठ
रांची, 6 मई (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 152वां श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जो यह पढ़े हनुमान चालीसा होई सिद्धि साखी गौरीशा का भक्ति भाव से गायन किया। बजरंग बली के जयकारे से हरमू रोड गूंज रहा था।
वहीं इस अवसर पर सोनू अग्रवाल और मालविका अग्रवाल ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की।
श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, उपमंत्री अनिल नारनौली, स्नेह पोद्दार, सोनू अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
—————









