छात्रावास में सुरक्षा उपायों, साफ-सफाई और प्रबंधन की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए: जौहरी
छात्रावास में सुरक्षा उपायों, साफ-सफाई और प्रबंधन की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए: जौहरी
प्रमुख सचिव महिला कल्याण ने किया महिला छात्रावास भवन व भूखंड का निरीक्षण
गाजियाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। प्रमुख सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी ने मंगलवार को सूर्यनगर स्थित कामकाजी महिला छात्रावास ” के निर्माण लिए जीडीए द्वारा दी दिए महिला छात्रावास भवन व भूखंड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर सचिव, महिला कल्याण विभाग; गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता (जोन-7) एवं अन्य तकनीकी अधिकारी, सीएनडीएस जल निगम की निर्माण इकाई के प्रतिनिधिगण; तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजियाबाद उपस्थित रहे।
गाजियाबाद जनपद में कामकाजी महिलाओं हेतु सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 167वीं बोर्ड बैठक में “कामकाजी महिला छात्रावास ” के निर्माण हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।
इस प्रस्ताव के तहत सूर्यनगर क्षेत्र में लगभग 3150 वर्ग मीटर भूमि पर यह छात्रावास पहले से ही निर्मित है। यह क्षेत्र दिल्ली सीमा से सटा हुआ है और एक सुविकसित, सुरक्षित एवं स्वच्छ आवासीय कॉलोनी के मध्य स्थित है। यहां यातायात की समुचित सुविधा उपलब्ध है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत महिलाओं को विशेष सुविधा प्राप्त होगी।
प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के उपरांत छात्रावास भवन की अवस्थिति, संरचना, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिवेश को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यरत महिलाओं को एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक निवास उपलब्ध कराने हेतु यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास की कार्यात्मकता, सुरक्षा उपायों, साफ-सफाई और प्रबंधन की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित हो सके।
—-
—————









