अरणी मंथन से प्रकट हुए अग्नि देव
अरणी मंथन से प्रकट हुए अग्नि देव
चतरा, 22 अप्रैल (हि.स.)। सिमरिया और पत्थलगडा प्रखंड के सीमाने में स्थित जगरनाथी गांव में महायज्ञ के दूसरे दिन अरणी मंथन से यज्ञ मंडप में अग्नि देव प्रकट हुए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैसे हैं अग्नि देव प्रकट हुए उपस्थित लोगों ने जय कारा लगाया। जगरनाथी में शिव हनुमत मंदिर पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन अग्नि स्थापना, वेदी मंडप पूजन, स्तंभ पूजन, द्वारा पूजन, दिव्यपाल पूजन, जलाधिवास का अनुष्ठान हुआ।
यज्ञाचार्य संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में वैदिक रीति से महायज्ञ में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से समाज में सद्भावना और क्षेत्र में शांति खुशहाली आती है। पर्यावरण की रक्षा और विश्व शांति की मंगल कामना होती है। महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा, आरती, पुष्पांजलि और कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संध्या में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
—————









