बाबा साहेब की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित
नैनीताल, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठियों एवं मिष्ठान वितरण सहित अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला व मंडल मुख्यालय नैनीताल में मुख्य कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में दर्जाधारी शांति मेहरा ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान पर विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष दया बिष्ट, अमिता साह, भरत मेहरा, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, राधा खोलिया, कविता गंगोला, अरुण कुमार, आशीष बजाज, विजय पांडे, मनोज जगाती, भगवत रावत, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, युवराज, विक्रम राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महान चिंतक थे:भावना मेहरा
गरमपानी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल दलित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान चिंतक थे। बाबा साहेब को केवल दलितों के प्रतीक रूप में देखना उनके व्यापक दृष्टिकोण के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा,योगेश डोंढीयाल, भुवन आर्या,आनंद जमनाल,बसंत गोस्वामी,प्रकाश जलाल,दीवान जलाल,विनोद कुमार,ऋतिक कुमार,लक्ष्मण आर्या,महेंद्र कुमार,विमल पांडेय,मुकेश जलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।









