दंतेवाड़ा पुलिस ने वर्ष 2024 में 2 करोड़ 72 लाख के इनामी नक्सलियाें काे किया ढेर
दंतेवाड़ा पुलिस ने वर्ष 2024 में 2 करोड़ 72 लाख के इनामी नक्सलियाें काे किया ढेर
दंतेवाड़ा, 31 दिसंबर (हि.स.)। जिले की पुलिस ने वर्ष 2024 में हुए मुठभेड़ाें में 2 करोड़ 72 लाख के इनामी नक्सलियों को ढेर करने में सफलता हासिल की है। वहीं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के बिखरने से 234 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें 41 इनामी नक्सली थे, जिसमें 8 लाख के चार, 5 लाख के चार, 3 लाख के एक, 2 लाख के छ: व 1 लाख के छब्बीस नक्सली शामिल थे। पुलिस जवानों की इस उपलब्धि से अन्य जवानों का भी मनोबल बढ़ा है।
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गाैरव राय ने बताया कि, 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 दिसम्बर 2024 तक पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 49 नक्सलियों को ढेर किया है, जिसमें 44 नक्सली इनामी थे, इन इनामी नक्सलियों में 25 लाख रूपये के दाे, 10 लाख के एक, 8 लाख के चाैदह, 5 लाख के बीस, 2 लाख के पांच व 1 लाख के दाे नक्सलियों को ढेर करने में सफलता हासिल किया है।
मारे गए नक्सलियों के ऊपर 2 करोड़ 72 लाख का इनाम था, इसी तरह पुलिस ने 56 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इन गिरफ्तार नक्सलियों में 5 इनामी नक्सली थे, जिनपर 1 लाख 5 हजार रुपये था, इसके अलावा 234 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
—————









