राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खूंटी की बॉलीबॉल और ताइक्वांडो की टीम रवाना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खूंटी की बॉलीबॉल और ताइक्वांडो की टीम रवाना

खूंटी, 3 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के खेल गांव में आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय वॉलीबॉल अंडर 17-19 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खूंटी की टीम गुरुवार को रांची रवाना हुई। अंडर 18 की टीम में एलएन हाई स्कूल मुरहू और अंडर 19 की टीम में एसएस प्लस टू स्कूल रनिया की टीम शामिल है। खूंटी जिले से 33 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और खूंटी का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। टीम के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक मुकेश कुमार, बिलासी तिड़ू आकाश कुमार भी दल में शामिल है। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक रियाज आलम ने दी।

—————