यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 480 वाहनों का हुआ चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 480 वाहनों का हुआ चालान
मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता कार्यवाही की। इसके अंतर्गत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 480 चालान किये गये।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने गुरुवार को बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने
वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 192 वाहन चालकों के चालान किये गए हैं। सीट-बेल्ट का प्रयोग न करने वाले पांच वाहन चालकों, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन चलाने वाले 89 वाहन चालकों, वैध बीमा के बिना वाहन चलाने वाले 31 वाहनों, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने वाले चार वाहन चालकों के चालान किये गए। इसके अलावा दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वाले 23 वाहन चालकों के और नो-पार्किंग में खड़े 65 वाहनों के, वाहन चलाते समय मोडिफाईड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले चार वाहन चालकों, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 15 वाहन चालकों, ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने पर वाले एक वाहन का चालान किया।









