सेविका सहायिका संघ ने निकाला मशाल जुलूस
सेविका सहायिका संघ ने निकाला मशाल जुलूस
कोडरमा, 4 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के सतगावां प्रखंड में शुक्रवार शाम को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में 8 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस का नेतृत्व सुरेंद्र पांडेय कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल जाने को लेकर सरकार को आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सेविका एवं सहायिकाओं की मांग नहीं मानती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर मीना देवी, रूबी देवी, पार्वती देवी, गजाला परवीन, रीना देवी, रेखा देवी, उषा देवी, मंजू देवी, चिंता देवी, किरण देवी, सोनी देवी, रूबी देवी, नुसरत जहां आदि सेविका एवं सहायिका शामिल थी।
—————









