फतेहाबाद : अब तक दो लाख 37 हजार मीट्रिक टन धान फसल की हुई खरीद

फतेहाबाद : अब तक दो लाख 37 हजार मीट्रिक टन धान फसल की हुई खरीद

फतेहाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला में विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला में मंगलवार तक दो लाख 37 हजार 41 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जिसमें फूड सप्लाई द्वारा 50 हजार 929 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 83 हजार 83 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा एक लाख तीन हजार 29 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को बताया कि जिला में एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों की धान की फसल की खरीद की जा रही है।

उपायुक्त ने संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अनाज मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आने दें। उपायुक्त ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी धान की फसल को सुखाकर ही अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में लाये ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से खरीदी गई धान फसल का उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।

जिला में अब तक एक लाख 45 हजार 522 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया गया है, जो कि खरीद का 61 प्रतिशत है। फूड सप्लाई द्वारा 34 हजार 643 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 49 हजार 528 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा 61 हजार 351 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया गया है।