दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, छह नामांकन फॉर्म बिके
दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, छह नामांकन फॉर्म बिके
कोडरमा, 19 अक्टूबर (हि.स.)। विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन भी कोडरमा में एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं शनिवार को छह फॉर्म खरीदे गए।
इनमें शालिनी गुप्ता पति आनंद कुमार आनंद, सुनील कुमार सिन्हा पिता राम स्वरूप प्रसाद, प्रीति कुमारी पति प्रवीण कुमार, लक्ष्मण यादव पिता नागेश्वर यादव, रौनक कुमार यादव पिता विजय कुमार यादव और गालिब मंसूरी पिता अब्दुल गफूर मंसुरी शामिल हैं। इसके पहले शुक्रवार को पवन भगत, पिता रामलखन भगत, योगेन्द्र कुमार पंडित, पिता लिलधारी पंडित, बिरेंद्र प्रसाद वर्मा, पिता शंकर प्रसाद वर्मा, और महेंद्र प्रसाद यादव, पिता तुलसी यादव कुल चार लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था।
—————









