मिट्टी के खदान में दबने से एक बच्चे की मौत

मिट्टी के खदान में दबने से एक बच्चे की मौत

चतरा, 19 अक्टूबर (हि.स.)। लावालौंग थाना क्षेत्र अंर्तगत सिलदाग पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बनवार में शनिवार की देर शाम मिट्टी के खदान में दबने से एक बालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार केसो यादव के 12 वर्षीय पुत्र आयुष जो दीपावली के अवसर पर घर पोतने के लिए काली मिट्टी लाने दलदलिया नदी के किनारे मिट्टी के खदान से मिट्टी लाने गया था। इस दौरान खदान धस जाने के कारण मौके पर आयुष की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों व गांव में मातम छाया हुआ है।

—————