दो दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद

दो दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद

कोडरमा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत हरिसभा स्थित बोना काली के पीछे तालाब से बोनाकाली निवासी 30 वर्षीय दिलीप दास (पिता रामस्वरूप दास) का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक दो दिनों से घर से लापता था।

परिजनों ने काफी खोजबीन किया मगर पता नहीं चल सका था। इधर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरता देख पुलिस को खबर किया। खबर पाकर कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या।

जानकारी के अनुसार मृतक हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है और कुछ दिन पहले जेल से बाहर निकला था।

—————