लखनऊ : नाली में बही बच्ची की लाश चार दिन बाद मिली
लखनऊ : नाली में बही बच्ची की लाश चार दिन बाद मिली
लखनऊ, 08 सितम्बर (हि.स.)। वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र के नाली में बही छह साल की बच्ची की लाश रविवार को गोमती बैराज के पास जलकुम्भी में फंसी मिली। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर मृतक बच्ची की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले इरफान की छह साल की बच्ची नसरा चार अगस्त को बारिश होने पर घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। खेलने के दौरान सीढ़ियों के नीचे बनी नाली में गिर गई। अन्य बच्चों की जानकारी पर बच्ची को बचाने पहुंचे परिजन और आस पड़ोस को नसरा नहीं मिली। लोगों ने आशंका जताया कि पानी के बहाव के चलते बेटी नाली से जुड़े नाले में बह गई है। जानकारी पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुटी। दो दिन तक की गई खोजबीन के बावजूद बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल सका था।









