राज्यपाल ने खरीदी सर्वेश्वरी महिला समूह बिशुनपुर के स्टॉल से पारम्परिक गोड़ा चावल

राज्यपाल ने खरीदी सर्वेश्वरी महिला समूह बिशुनपुर के स्टॉल से पारम्परिक गोड़ा चावल

गुमला, 21 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया एग्जीवेशन में झारखंड के

राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुमला जिला के सर्वेश्वरी महिला समूह बिशुनपुर के द्वारा

लगाए गए पलास मार्ट के स्टॉल से गोडा चावल की खरीदारी की। मौके पर पलास मार्ट की

अनीता देवी ने बताया कि पलास मार्ट में वैसे सामानों की बिक्री की जा रही है जो हम

ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उत्पादित है।

उन्होंने बताया कि जिस चावल को राजपाल

ने खरीदी। वह गोड़ा चावल है। जिसे ढेकी से कूट कर बनाया गया है,

जो काफी पोष्टिक व स्वादिष्ट है । इसी वजह

से राजपाल महोदय के द्वारा इस गोड़ा चावल की खरीदारी की गई। उन्होंने बताया कि

पलास मार्ट में हम लोगों के द्वारा निर्मित आचार, शहद, जामुन सिरका,

जमुना बीच चूर्ण, रागी आटा, रागी लड्डू,

महुआ लड्डू, गोड़ा चावल इत्यादि वस्तुओँ को लाया गया है, जो बिल्कुल घरेलू

तरीके से देसी उत्पाद है । जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं दिल्ली के प्रगति

मैदान में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कृषि व वन पर्यावरण सचिव

अबू बकर सिद्दकी भी पहुंचे । जहां उन्होंने झारखंड के पलास मार्ट का अवलोकन किया

और महिलाओं के उत्पाद को देखकर सराहना की तथा महिलाओं का मनोबल को बढ़ाने का काम किया।